Important Days & Date in October 2022, अक्टूबर 2022 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिन तिथि के बारे में विस्तार से

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Mon, 26 Sep 2022 07:13 PM IST

Highlights

अक्टूबर साल का दसवां महीना है और इस महीने में दुनिया भर के ऐसे कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं घटी हुई है, आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने में कौन कौन से महत्वपूर्ण दिन और तिथि हैं, जिसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ सकते हैं।

Source: safalta

Important Days & Date in October 2022 : साल 2022 में पड़ने वाला अक्टूबर का महीना भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस महीने में पढ़ने वाले महत्वपूर्ण पर्व त्यौहार एवं जयंती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र के सामान्य ज्ञान के विस्तार के लिए बहुत आवश्यक है। इस माह में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, गांधी जयंती, लालबहादूर शास्त्री जयंती, स्वच्छ भारत अभियान की सालगिरह, सहित और अन्य पर्व भी पढ़ने वाले हैं।
इस लेख में अक्टूबर माह में पड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिन एवं तिथि के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को उनकी तैयारी के लिए मदद करेगा। अक्टूबर साल का दसवां महीना है और इस महीने में दुनिया भर के ऐसे कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं घटी हुई है, आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने में कौन कौन से महत्वपूर्ण दिन और तिथि हैं, जिसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ सकते हैं।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
 

अक्टूबर माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिन 


अक्टूबर 2 - गांधी जयंती
गांधी जयंती  हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा जयंती के जन्मदिन पर गांधी जयंती मनाई जाती है। माहात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता हैं। इस दिन भारत की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी के द्वारा दिए गए उनके योगदान को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाया है और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दांडी मार्च, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे प्रमुख आंदोलनों का नेतृत्व किया है। 2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जाती है। जन्म शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था।

4 अक्टूबर - विश्व पशु कल्याण दिवस 
हर साल 4 अक्टूबर को इंसान और जानवरों के बीच एक दोस्ताना रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन विचार, इकोसिस्टम बैलेंस के महत्व पर जोर दिया जाता है। जिससे पृथ्वी पर रह रहे प्रत्येक जीवित प्राणी द्वारा सभी के अस्तित्व के लिए बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देता है। इस दिन विभिन्न पशु कल्याण संगठन पशु कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान और कार्यक्रम आयोजित करते हैं।  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application


5 अक्टूबर - विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को विश्व स्तर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षा के माध्यम से भावी युवा पीढ़ी को आकार देने में दुनिया भर के शिक्षकों के योगदान की सराहना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस साल विश्व शिक्षक दिवस 2022 की थीम है, "शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों के साथ शुरू होता है" रखा गया है।

6 अक्टूबर -  विश्व कपास दिवस
हर साल 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन सबसे पहले साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा किया गया था। जिसके बाद से हर साल यह दिन मनाया जाता है। पुराने समय में कॉटन के कपड़ों से लेकर कपास से बहुत सी चीजें बनाकर इस्तेमाल किया जाता था। कॉटन का प्रोडक्शन ना केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर में बड़े पैमाने पर किया जाता है, एवं कॉटन से हर साल बहुत से जरूरतमंद व्यक्तियों को रोजगार मिलता है और उनके आय के लिए एक जरिया बनता है।

8 अक्टूबर- भारतीय वायु सेना दिवस 

भारतीय वायु सेना के योगदान को याद करने एवं सम्मानित करने के लिए हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इंडियन एयर फोर्स में एक विशाल उत्सव का आयोजन किया जाता है, जहां इंडियन एयर फोर्स चीफ और भारतीय वायु सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस समारोह में शामिल होते हैं।  Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

11 अक्टूबर - अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस  

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषित किया था। यह दिन लैंगिक तटस्थता पर जोर देता है और बालिकाओं को विकास के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करता है। इस दिन दुनिया भर में बालिकाओं द्वारा सामना की जाने वाली लैंगिक असमानता के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जाती है। जो उनके लिंग के आधार पर होती है और अन्य तार्किक या तर्कसंगत कारण नहीं होता है। असमानता के मामले में शिक्षा तक पहुंच, कानूनी अधिकार, पोषण, चिकित्सा देखभाल और महिलाओं के खिलाफ हिंसा से सुरक्षा, भेदभाव और जबरन बाल विवाह जैसे महिलाओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। जो महिलाओं के विकास पर रोक डालते हैं।

14 अक्टूबर 
विश्व अंडा दिवस हर साल 14 अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है, इस दिन अंडे के पोषण मूल्य और नियमित आहार के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है। दुनिया भर के विभिन्न संगठन अंडे के सेवन के लाभ के बारे में इस दिन जागरूकता फैलाते हैं। 1996 में अंतरराष्ट्रीय अंडा आयोग ने अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को अंडा दिवस मनाने के लिए घोषित किया था।

16 अक्टूबर - विश्व खाद्य दिवस 

16 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई थी। तब से लेकर हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन भूख, कुपोषण, स्थिरता और खाद्य उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया जाता है। वैश्विक भूख के मुद्दे और भूख के उन्मूलन की दिशा में काम करने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाती है और दुनिया भर के लोगों को इकट्ठा करने के लिए इस दिन विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित की जाती है।

 24 अक्टूबर - विश्व पोलियो दिवस 

हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। पोलियो मुक्त दुनिया के विभिन्न देशों और स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व स्तर पर किए गए प्रयासों पर जोर देने के लिए 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। यह उन फ्रंटलाइन वर्कर को सम्मानित करता है जिन्होंने पोलियो को खत्म करने के लिए दुनिया के हर कोने में कड़ी मेहनत की है। विश्व पोलियो दिवस 24 अक्टूबर को जोनस स्टाल के योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने पोलियो के खिलाफ वैक्सीन डिवेलप करने वाली पहली टीम का नेतृत्व किया था।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें

 

September Month Current affair

  Monthly Current Affairs August  2022
 DOWNLOAD NOW

डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs July 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs March 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs February 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs January 2022  डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs December 2021 डाउनलोड नाउ