चौधरी चरण सिंह के बारे में
इन्होंने किसानों के भलाई में अपनी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, साथ ही किसानों के हित में कई नीतियों एवं योजनाएं तैयार किए थे। इनका कार्यकाल भले ही छोटा रहा लेकिन इन्होंने भारतीय किसानों के कल्याण के लिए बहुत कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नीतियों का संचालन किया साथ ही साल 2001 से हर साल चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा घोषित किया गया था।
Free Demo Classes
Register here for Free Demo Classes

Source: safalta
चौधरी चरण सिंह एक किसान परिवार से आते थे यही कारण था कि वे किसानों की परेशानी को तह तक समझते थे। वह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने संसद में किसानों के लिए आवाज उठाई और उनका कहना था कि सच्चा भारत अपने गांव में बसता है। जब किसान की दशा सुधरेगी तो देश का उत्थान होना तय है। चौधरी चरण सिंह का कार्यकाल 1979 से 1980 के बीच 7 महिने तक रहा, इस बीच तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को समाप्त किया गया था। चौधरी चरण सिंह के कार्यकाल में ही जमीदारी प्रथा को हटाया गया। उन्होंने साल 1954 में किसानों के लिए भूमि संरक्षण कानून को पास किया था। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से यह बताएंगे कि किसान दिवस का महत्व एवं इतिहास क्या है और किसान दिवस कब मनाया जाता है।किसान दिवस का इतिहास क्या है
वैसे तो आप जान ही गए होंगे कि किसान दिवस हर साल 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा और देश के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण योगदान निभाई थी। यह देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने सांसद में किसानों के लिए आवाज उठाई और विवादास्पद कृषि कानूनों को हटाने की मांग की थी। आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह जमीदारी प्रथा को हटाया था, इसके अलावा 1954 में किसानों के लिए भूमि संरक्षण कानून पास किया। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
किसान दिवस का महत्व क्या है
साल 2021 से हर साल 23 सितंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य देश के किसानों को नवीनतम तकनीक के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें सशक्त बनाना साथ ही किसानों के सामने आने वाले विभिन्न परेशानियों के प्रति जागरूक कर उन समस्याओं का हल करना है, इसके अलावा यह बताना कि किस प्रकार से अपनी फसल की उपज को बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि देश के सरकारी कार्यालयों स्कूलों एवं कॉलेजों में किसान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसानों को सम्मानित किया जा सके साथ ही उनके योगदान के बारे में बताया जा सके।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
November Current Affair E-Book | DOWNLOAD NOW |
October Current Affairs E-book | DOWNLOAD NOW |
September Month Current affair | DOWNLOAD NOW |
August Month Current Affairs 2022 | डाउनलोड नाउ |
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ |