National Hindi Day 2022 : हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर पर 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की मातृभाषा है, हिंदी से ही भारत की पहचान है जो दुनिया भर में बसे हिंदी भाषी लोगों द्वारा बोली जाती है और उनको एकजुट करती है। पिछले कुछ सालों में अंग्रेजी भाषा का चलन और लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ा है। लेकिन आज भी भारत में अधिकतर लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं और बोलना पसंद करते हैं। हिंदी के महत्व के विषय में प्रचार प्रसार करने के लिए हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
हिंदी भारत की राजभाषा है जो भारत के साथ-साथ दुनिया के कई और अन्य देशों में भी बोली जाती है आइए जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों में हिंदी भाषा बोली जाती हैनेपाल भारत के पड़ोसी देश है, और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ग्रुप है जहां पर हिंदी भाषा बोली जाती है।
Source: Safalta
नेपाल में करीब 8 मिलियन के आसपास लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। इतनी बड़ी आबादी के लोग हिंदी बोलने के बाद भी नेपाल में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता नहीं मिली है। 2016 में नेपाली सांसदों ने हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के तौर पर मांग किया था।संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका में अंग्रेजी बोली जाती है लेकिन वहां हिंदी भाषी लोगों का भी तीसरा सबसे बड़ा समूह है। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां लगभग 600000 से ज्यादा लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। अंग्रेजी भाषा पूरे राष्ट्र में वर्चस्व होने के कारण लोग केवल अपने घरों पर ही हिंदी भाषा बोलते हैं।
मॉरीशस
मॉरीशस में एक तिहाई लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। अंग्रेजी और फ्रेंच मॉरीशस में संसद की अधिकारिक भाषा है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
फिजी
फिजी में भी हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है यहां भारतीय मजदूर के जाने के बाद से हिंदी भाषा का चलन बढ़ गया है। फिजी में उत्तर पूर्व भारत से लोग जो अवधी, भोजपुरी और मगही, उर्दू भाषा बोलते हैं। इन्हीं सब भाषा को मिलाकर एक नया भाषा बनाया गया है जिसे फिजी बाट कहा जाता है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस का इतिहास क्या है
संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी को भारत की ऑफिशल भाषा के तौर पर 14 सितंबर 1949 को स्वीकार किया था। जिसके बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। जिसके बाद 14 सितंबर 1953 को भारत को पहला हिंदी दिवस मनाया गया था।
हिंदी दिवस का उद्देश्य क्या है
इस दिन का उद्देश्य लोगों को इस बात से जागरूक कराना है कि जब तक हिंदी भाषा का विकास नहीं होगा तब तक वे पूरी तरह से हिंदी का उपयोग नहीं कर सकते हैं इसलिए हिंदी का महत्व, उपयोग, कला संस्कृति भारत के लिए कितनी महत्वपुर्ण है इसे बताने के लिए हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर एवं सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग करने का सलाह दिया जाता है एवं पुरे भारत में इस दिन को मनाया जाता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW Download Now डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |