National Tourism Day 2022 आखिर क्यों मनाते हैं 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

Safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 26 Jan 2022 12:07 PM IST

Highlights

देश में पर्यटन दिवस मनाना इस लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें पर्यटन क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं के प्रति जागरूक करता है।
 

Source: safalta

जैसा कि हम सब जानते है कि हमारा देश अपनी संस्कृति और परंपरा के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर अगर हम अपने देश के पर्यटन स्थल की बात करें तो यह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक फैला हुआ है।
हमारे देश का हर एक पर्यटक स्थल कोई न कोई  कहानी और अपनी खूबसूरती  के लिए प्रसिद्ध है। भारत में पर्यटन क्षेत्र से आने वाला आय देश के सबसे बड़े उद्योगों से आने वाले आय में से एक है, जो भारत की अर्थव्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाता है।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस  क्यों  और कब मनाते हैं?


साल 1958 में, जब  तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को भारत की ओर आने वाले पर्यटन यातायात के महत्व का एहसास हुआ,  तब उन्होंने पर्यटन का एक अलग विभाग बनाया। देश में पर्यटन क्षेत्र के लिए अलग विभाग बनाने का उद्देश्य  यह था कि, इस अलग विभाग से हमारे राष्ट्रीय विरासत को संरक्षित किया जा सके। पर्यटन स्थलों को पर्यटको के अनुकूल बनाया जा सके और उनकी सुंदरता को बरकरार रखते हुए उन्हें संरक्षित किया जा सके। 25 जनवरी को हर वर्ष राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है और 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड कर

पर्यटन दिवस क्यों महत्वपूर्ण है ?


कोविड के पहले देश में पर्यटन क्षेत्र से भारत सरकार को बहुत मुनाफा होता था। जब विदेशी पर्यटक महीनों के लिए हमारे देश में यहां की खूबसूरती को देखने आते थे, और यहां की सुंदर वादियों में खो जाते थे। लेकिन कोरोना महामारी के आने के बाद जब लोग अपने घरों में कैद हो गए, तब सरकार को इस क्षेत्र में बहुत नुकसान हुए थे। यहां की परंपरा और संस्कृति को बरकरार रखने के लिए हर साल भारत सरकार 25 जनवरी को  एक नई थीम के साथ राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाते हैं। National Tourism Day इस लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें पर्यटन क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं के प्रति जागरूक करता है।

2022 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के लिए क्या थीम रखा गया है?


 इस साल, आंध्र प्रदेश में यह दिवस 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के थीम पर मनाया जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने के लिए 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' अभियान शुरू किया है, जिसे पर्यटन दिवस के थीम पर लिया गया है। भारत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो बलिदान, रक्तपात, देशभक्ति और स्वतंत्रता की कहानी बयां करते हैं, जिसे आज के पर्यटन दिवस के अवसर पर चिन्हित किया जाएगा।
 
इस साल, हम सभी आशा करते हैं कि महामारी ख़त्म हो जाए और हम इतिहास को फिर से जीवित करने के लिए इन शानदार स्थानों की सुरक्षित यात्रा कर सकें।

Read more Daily Current Affairs- Click Here