
Source: social media
क्या है NeoCov?
आपको बता दें कि यह NeoCov वायरस नया नहीं है, साल 2012 और 2015 में पश्चिम एशिया के देशों में सबसे पहले इस वैरिएंट का प्रकोप देखा गया था। फिलहाल अभी ये NeoCov वायरस सिर्फ साउथ अफ्रीका के चमगादड़ों और अन्य पशुओं में देखा गया है। यह वायरस भी SARS-CoV-2 की तरह ही है, जो इंसानों में कोविड संक्रमण होता है।प्रतियोगी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
कितना खतरनाक है, ये वायरस?
बायोरेक्सिव नामक एक वेबसाइट में प्रकाशित एक अध्ययन लेख के अनुसार यह NeoCov और इसके सहयोगी वायरस PDF-2180-CoV मनुष्यों में अधिक संक्रमित हो सकता है।
Wuhan University और Chinese Academy of Sciences के शोधकर्ताओं के अनुसार NeoCov को मनुष्यों की कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए सिर्फ एक म्यूटेशन की आवश्यकता होगी।
शोध में यह भी बताया गया है कि इस वायरस से अधिक लोग संक्रमित होंगे जिसके कारण मृत्यु दर भी बढ़ेगी।
दुनिया में अभी सबसे अधिक कौन सा वैरिएंट फैला हुआ है।
पूरी दुनिया में अभी कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है, जिसमें ओमिक्रॉन और इसका सब वैरिएंट BA.2 अपना आतंक फैलाए हुए हैं। भारत समेत विश्व के अन्य देश अभी इस वैरिएंट का सामना कर रहे हैं। यूकेएचएसए ने एक रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि, सबसे ज्यादा BA.2 के केस सामने आ रहे हैं। यह सब वैरिएंट ओमिक्रॉन से ज्यादा तेजी से लोगों में फैल रहा है। आपको बता दे कि डेनमार्क में BA.2 के सबसे अधिक मामले दर्ज किए हैं।Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे