Ombudsperson App : केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मनरेगा के लिए लोकपाल ऐप लॉन्च किया।

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Sat, 26 Feb 2022 02:40 PM IST

Highlights

  • यह ऐप लोकपाल को पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से अपने कर्तव्यों  और कार्यों का पालन करने में मदद करेगा।
  • यह ऐप मनरेगा योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • राज्यों में लोकपाल  की नियुक्ति नहीं होने के कारण इस लोकपाल ऐप को लॉन्च किया गया है ताकि यह ऐप केंद्र सरकार के साथ काम कर सके।

Source: Safalta

Ombudsperson App :केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने महात्मा गांधी मनरेगा के लिए लोकपाल ऐप को लॉन्च किया है। यह ऐप ई-गवर्नेंस की ओर एक पहल है, और यह ऐप जवाबदेही और पारदर्शिता में मदद करेगा।ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में महात्मा गांधी मनरेगा योजना के इंप्लीमेंटेशन से जुड़े  फिजिकल डिजिटल और मास मीडिया जैसे विभिन्न स्रोतों से मिले शिकायतों के आधार पर लोकपाल द्वारा शिकायतों की सही ढंग से रिपोर्टिंग और वर्गीकरण को सुनीश्चित के लिए इस लोकपाल ऐप को डेवलप किया है। Latest Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
 

इस लेख में करेंट अफेयर से जुड़े मुख्य बिंदु 

1.यह ऐप लोकपाल को पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से अपने कर्तव्यों  और कार्यों का पालन करने में मदद करेगा।
2.केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकपाल की नियुक्ति नहीं होने के संबंध में चिंता व्यक्त की और कहा कि कई जिलों में अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं हुई है
3.लोकपाल की नियुक्ति नहीं होने के कारण सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को लोकपाल ऐप मनरेगा को और अधिक बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ काम करने के लिए कहा गया है।
4.यह ऐप मनरेगा योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए लॉन्च किया गया है।
5. राज्यों में लोकपाल  की नियुक्ति नहीं होने के कारण इस लोकपाल ऐप को लॉन्च किया गया है ताकि यह ऐप केंद्र सरकार के साथ काम कर सके।

 

यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत 55 देशों में से 43 वें स्थान पर है।


यह एप्प क्यों विकसित किया गया है?

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों में महात्मा गांधी मनरेगा योजना के इंप्लीमेंटेशन से जुड़े फिजिकल डिजिटल और मास मीडिया जैसे विभिन्न स्रोतों से मिले शिकायतों के आधार पर लोकपाल द्वारा शिकायतों की सही ढंग से रिपोर्टिंग और वर्गीकरण को सुनीश्चित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस लोकपाल ऐप को डेवलप किया है। इस ऐप के मदद से लोकपाल द्वारा शिकायतों की आसान ट्रैकिंग और समय पर निवारण हो पाएगी। यह ऐप लोकपाल को वेबसाइट पर एनुवल और क्वार्टरली रिपोर्ट अपलोड करने की भी आज्ञा देगा।

वर्तमान में, शिकायत और उनका समाधान को कैसे रिपोर्ट किया जाता है?

वर्तमान में, शिकायतों की सूचना दर्ज करवाया जाता है, साथ ही उस शिकायत का भौतिक स्वरूप में निवारण किया जाता है। लोकपाल ऐप को शिकायतों की जल्द से जल्द रिपोर्टिंग और निवारण के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एकदम सरल है जो लोकपाल को बिना किसी कठिनाई का सामना किए उसके कार्यों और कर्तव्यों का पालन करने में मदद करेगा।
General awareness Ebook Free PDF: डाउनलोड करें