T-49 होगी भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Sat, 19 Feb 2022 12:28 AM IST

Highlights

1. T-49 सुरंग USBRL परियोजना के कटरा-बनिहाल खंड के सुंबर और अर्पिंचला स्टेशन के बीच में है।
2. सुरंग T-49 का साउथ पोर्टल सुंबर गांव में स्थित है। यह जिला मुख्यालय रामबन से 45 किमी की दूरी पर है। इसका निर्माण 1,400 मीटर की ऊंचाई पर किया गया है।

T-49 :15 फरवरी, 2022 को भारतीय रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक  (Udampur- Sringar- Baramulla- Rail-link project(USBRL))  General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें परियोजना के तहत T-49 की मुख्य और सबसे लंबी सुरंग को जोड़ा गया है।


..उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट  Udampur- Sringar- Baramulla- Rail-link project (USBRL) के मुख्य बिंदु
1. T-49 सुरंग USBRL परियोजना के कटरा-बनिहाल खंड के सुंबर और अर्पिंचला स्टेशन के बीच में है।
2. सुरंग T-49 का साउथ पोर्टल सुंबर गांव में स्थित है। यह जिला मुख्यालय रामबन से 45 किमी की दूरी पर है।
इसका निर्माण 1,400 मीटर की ऊंचाई पर किया गया है।
3. यह भारतीय रेलवे की सबसे लंबी सुरंग बनने जा रही है।
4. इस सुरंग ने 11.2 कि.मी की लंबी पीर पंजाल सुरंग को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका निर्माण USBRLद्वारा बनिहाल-काजीगुंड खंड पर किया गया था।
5. T.49, 12.758 किलोमीटर की लंबी सुरंग है।
6. सुरंग का उत्तर पोर्टल महू-मंगत घाटी में 1600 मीटर की ऊंचाई पर अरपिंचला ग्राम तहसील खारी के पास स्थित है।
7.यह केंद्र शासित राज्य के लिए एक   alternate surface लिंक देता है।
8. 272 कि.मी के हिस्से में से 161 कि.मी का काम शुरू कर दिया गया है। कटरा और बनिहाल के बीच 111 कि.मी  पर काम प्रगति पर है।
9. T-49 सुरंग 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है।
 

परियोजना निर्माण में कितनी लागत आई है

इस परियोजना के निर्माण के लिए 28,000 करोड़ रुपये दिया जा रहा है।
 

यह भारत का पहला केबल स्टेड रेल ब्रिज

 
रेल मंत्रालय ने भारत के पहले केबल वाले रेल पुल की तस्वीरें भी साझा कीं। यह ब्रिज इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह अंजी नदी पर स्थित है और इसे अंजी खड्ड ब्रिज के नाम से जाना जाता है। यह कटरा और रियासी सेक्शन को जोड़ेगा, जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का एक हिस्सा है।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे