Source: Safalta
इस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। साथ ही कई घरों में अल्जाइमर से पीड़ित बुजुर्गों के साथ गलत बर्ताव किया जाता है जिसे रोकने के लिए और इस बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download hereइस बीमारी से कौन लोग प्रभावित होते हैं
इस बीमारी से ज्यादातर 60 के बाद के लोग प्रभावित होने लगते हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी दिमाग के विकार का रूप ले लेती है और व्यक्ति के याददाश्त को खत्म कर देती है। उम्र के साथ सोचने की क्षमता भी कम होने लगती है। यह बीमारी इतना खतरनाक और भयानक है कि इसमें बुजुर्ग एक 2 मिनट पहले सुने हुए बातों को भूल जाता है। आमतौर पर यह बीमारी वृद्धावस्था में होता है, यह 60 से अधिक उम्र के लोगों के ऊपर ज्यादा प्रभाव डालता है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
इस बीमारी में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए
यह बीमारी भूलने की बीमारी है जिसमें इससे काबू पाना जरूरी है, इस बीमारी से पीड़ित लोगों का शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी उनका ध्यान रखना चाहिए। नेगेटिव विचारों को अपने मन में नहीं आने देना चाहिए, पॉजिटिव विचारों के साथ अपने मन को खुश रखना चाहिए। इसके लिए उन्हें अपने पसंद का काम करना चाहिए, गाने सुनना चाहिए, पसंद की बुक पढ़ना चाहिए, बच्चों के साथ खेलकूद करना चाहिए या फिर ऐसा काम करें जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा रूचि हो। इनसे उनका मन कहीं ना कहीं व्यस्त रहता है और वह इस बीमारी से गंभीर रूप से शिकार नहीं होते हैं। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
इस बीमारी के बारे में
अल्जाइमर के कारण व्यक्ति ज्यादा गुस्सैल, चिड़चिड़ा और मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। उसकी याददाश्त धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। पीड़ित रोजमर्रा की छोटी सी छोटी चीज को भूलने लगते है। लेकिन माइंड मैनेजमेंट, स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूर रहकर इस बीमारी में कई हद तक बचा और सुधार किया जा सकता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW Download Now डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |