विश्व हृदय दिवस का इतिहास है
पूरी दुनिया में दिल के दौरे से ज्यादातर लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस गंभीर रोग से बचने के प्रति लोगों का जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है। विश्व हृदय दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2000 में की गई थी और इसकी शुरुआत करते हुए यह तय किया गया था कि हर साल सितंबर महीने के आखरी रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा, लेकिन 2014 में विश्व हृदय दिवस के लिए 1 तारीख निश्चित की गई जो कि 29 सितंबर रखी गई।
Source: Safalta
तब से लेकर आज तक हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है और लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
हृदय स्वास्थ्य के बारे में
सही समय पर सही उपचार से किसी भी रोगों से निपटा जा सकता है। विश्व में ह्रदय रोग तेजी से बढ़ने के कारण लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की बहुत आवश्यक है और इसके लिए यह महत्वपूर्ण है कि ह्रदय स्वास्थ्य के प्रति कुछ सावधानियां भी अपनाई जाए और उन्हें अपने जीवन में सख्ती से पालन किया जाए, जिससे हृदय रोग के मामलों में कमी लाई जा सकती है। हृदय रोग का मुख्य कारण तनाव, थकान और स्ट्रेस होता है। वहीं डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या भी ह्रदय रोग को जन्म देती है। इसके लिए अगर लाइफ स्टाइल में सही बदलाव किया जाए और हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाई जाए तो आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें
1.नियमित रूप से व्यायाम और एक्सरसाइज करें।
2.अपनी डेली रूटीन में योगा, एक्सरसाइज़ और वॉक को शामिल करें।
3.अपने आहार में नमक और फैट, केलोरी की मात्रा को कम करें।
4.डाइट में ताजा फल और हरी सब्जियों को शामिल करें।
5. स्ट्रेस फ्री जीवन जिएं, स्ट्रेस ज्यादा होने पर योगा एवं मेडिटेशन का सहारा लेकर इसे कंट्रोल करें।
6. धूम्रपान एवं शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। यह ह्रदय रोक के साथ-साथ अन्य बीमारियों का जन्म देता है।
7. भरपूर नींद लें, कम से कम 8 घंटे का नींद स्वस्थ सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |