
Source: Safalta
इस दिन को मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि दुनिया भर में शांति कायम रहे और किसी के बीच में झगड़ा लड़ाई ना हो। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download hereअंतरराष्ट्रीय शांति दिवस क्यों मनाया जाता है?
दुनिया भर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के संदेश का प्रचार प्रसार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। सफेद कबूतर को शांति का दूत कहा जाता है और इसलिए ही दुनिया भर में विश्व शांति दिवस के दिन शांति का संदेश पहुंचाने के लिए सफेद कबूतरों को उड़ाकर शांति का पैगाम दिया जाता है। एक दूसरे से शांति कायम रखने की अपेक्षा की जाती है इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र से लेकर अलग-अलग ऑर्गनाइजेशन स्कूल और कॉलेज में शांति दिवस के अवसर पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पूरा विश्व समस्त देश के बीच शांति बनाए रखने के लिए प्रयासरत है इसके लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल कला, साहित्य, सिनेमा तथा अन्य क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को शांति के दूत के तौर पर अप्वॉइंट किया जाता है। हर साल इस दिन के लिए अलग अलग थीम बनाई जाती है। जिसके तहत इस दिन को मनाया जाता है। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
विश्व शांति दिवस 2022 की थीम क्या है?
साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम "जातिवाद खत्म करें, शांति का निर्माण करें" (End Racism, Build Peace) रखा गया है। इस थीम का अर्थ है, दुनिया में एक ऐसे समाज का निर्माण करना जो किसी भी जाति से परे हो, सभी के साथ समान व्यवहार के साथ जीना जो सही मायने में शांति प्राप्त करने के लिए ऐसे समाज का निर्माण और विकास करता है। अतः अहिंसा और संघर्ष को छोड़कर विश्व में शांति कायम करना है। यही इस दिन का मुख्य उद्देश्य है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW Download Now डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने विश्व शांति का संदेश क्या दिया था?
विश्व शांति के लिए भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पांच मूल सिद्धांत दिए थे। जिन्हें पंचशील सिद्धांत कहा जाता है। यह पांच सिद्धांत इस प्रकार से हैं-
1.एक दूसरे के प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान करना चाहिए।
2.समानता और परस्पर लाभ की नीति का पालन करना चाहिए।
3.एक दूसरे के आंतरिक विषयों में किसी बिना आज्ञा के हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
4.एक दूसरे के खिलाफ आक्रमक कार्यवाही नहीं करना चाहिए।
5.शांतिपूर्वक अस्तित्व की नीति में विश्वास रखना चाहिए।
अगर इन पांच बिंदुओं को पूरे विश्व में अमल किया जाता है तो विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
विश्व शांति दिवस से जुड़े FAQ
विश्व शांति दिवस कब से मनाया जा रहा है?उत्तर - 1982.
विश्व शांति दिवस की शुरुआत किस थीम के साथ हुई थी?
उत्तर - राइट टू पीस ऑफ पीपल।
साल 1982 से लेकर 2001 तक विश्व शांति दिवस कब मनाया जाता था?
उत्तर - सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को।
साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का थीम क्या है?
उत्तर - जातिवाद खत्म करें, शांति का निर्माण करें।
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर - अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।