प्रश्न 4. हाल ही में चरणजीत सिंह का निधन हो गया है, वे किस क्षेत्र से संबंधित है।

user image

Dileep Vishwakarma

2 years ago

चरणजीत सिंह हॉकी में देश के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार रहे। उनका जन्म नैहरियां में हुआ था। गांव के ही स्कूल में प्राथमिक शिक्षा हासिल करने के बाद जालंधर के लायलपुर एग्रीकल्चर कॉलेज से बीएससी (कृषि) की। 1949 में पहली बार यूनिवर्सिटी की तरफ से खेले। 1958 से 1965 तक लगातार देश का प्रतिनिधित्व किया। इसी दौरान 1960 व 1964 के दो ओलंपिक तथा एक एशियन स्पर्धा में भाग लिया। 1964 में स्वर्ण पदक विजेता हॉकी ओलंपिक टीम के कप्तान रहे।

Recent Doubts

Close [x]