न्यूटन के गति के नियमों का उल्लेख करिए?

user image

Dileep Vishwakarma

2 years ago

1. गति का प्रथम नियम (जड़त्व का नियम) न्यूटन के गति के प्रथम नियम के अनुसार, यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो वह विरामावस्था में ही रहेगी। वस्तु पर कोई बाह्य बल लगाकर ही वस्तु को विरामावस्था से गति की अवस्था में परिवर्तित किया जा सकता है। न्यूटन का गति का द्वितीय नियम- न्यूटन के गति के दूसरे नियमानुसार, किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर उस पर लगाये गये बल के अनुक्रमानुपाती होती है तथा संवेग में परिवर्तन उसी दिशा में होता है जिस दिशा में बल लगाया जाता है। न्यूटन की गति का तीसरा नियम:- इसे क्रिया-प्रतिक्रिया नियम भी कहा गया है। यह नियम इस बात को दर्शाता है की जब एक वस्तु किसी दूसरे वस्तु से से बल ग्रहित करता है तो क्या होता है। जब एक वस्तु दूसरे वस्तु पर बल का प्रयोग करती है, तब दूसरा वस्तु भी सामान बल के द्वारा प्रतिक्रिया करता है।

Recent Doubts

Close [x]