UPSSSC PET Minimum Qualifying Marks, क्या आप जानते है पेट मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के बारे में

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 12:01 PM IST

Source: Safalta

उत्तर प्रदेश में होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के आयोजन की तैयारी उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन द्वारा की जा रही है, इस बार परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा होने के कारण आयोग इस परीक्षा का आयोजन एक  दिन की जगह 2 दिन करवाएगा। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पीईटी का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में करवाया जाना है।
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाई जाती है और परीक्षा में सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप के पूछे जाएंगे। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास होने वाले किसी भी स्टूडेंट को यूपीएसएसएससी द्वारा जॉब गारंटी नहीं दी जाती है। क्योंकि पेट परीक्षा पास होने के बाद छात्रों को अलग-अलग ग्रुप सी भर्तियों के अंदर शामिल होना पड़ता है। उत्तर प्रदेश ग्रुप सी भर्तियों के लिए छात्रों को अलग से आवेदन करना होगा क्योंकि हर भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग अलग होता है। लेकिन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होती है, पेट परीक्षा पास होने के बाद भी जो छात्र ग्रुप सी भर्ती के लिए  शैक्षणिक योग्यता पूरा नहीं कर पाते हैं उनको ग्रुप सी भर्तियों में रजिस्ट्रेशन नहीं करने दिया जाता। इस आर्टिकल में हम आपको पीईटी परीक्षा के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स क्या होता है बताने जा रहे है। पीईटी परीक्षा की कंप्लीट तैयारी करके परीक्षा में सफलता पाने के लिए आज ही हमारा UPSSS PET Complete Batch ज्वाइन करे- 
August Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW फ्री UPSSSC e-Book Set 2022
 

क्या है पेट मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स 


उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए यूपीएसएसएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाता है और अपने नोटिफिकेशन में आयोग भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी डिटेल में देता है। 2022 के लिए जारी हुए नोटिफिकेशन के में मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। यानी कि पेट परीक्षा को पास करने के लिए कोई भी मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स आयोग द्वारा तय नहीं किया गया है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट के बाद आयोग ग्रुप सी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों का कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग करता है। 
 
 PET Economy Free E-Book PET Maths Free E-Book
PET General Science Free E-Book PET Geography Free E-Book

कब होगा एडमिट कार्ड जारी
 

यूपीएसएसएससी ने अभी तक एडमिट कार्ड को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है मगर मीडिया रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे, तब तक आपको किसी भी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाये रखनी चाहिए।

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आर्टिकल
 

UPSSSC Exam Calendar 2022 UPSSSC ITI Instructor Syllabus 2022
UPSSSC ITI Instructor Eligibility 2022 UPSSSC ITI Instructor Salary 2022
UPSSSC PET Syllabus 2022 UPSSSC Supply Inspector Eligibility 2022
UPSSSC PET Eligibility 2022 UP Lekhpal Syllabus 2022
UPPSC Staff Nurse Salary 2022 UP Lekhpal Practice Set 2022

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC, UPSSSC , UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।