Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे |
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आईएएस एग्जाम पैटर्न के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी या योजना बनाते समय एक उम्मीदवार के लिए UPSC IAS परीक्षा पैटर्न से अच्छी तरह वाकिफ होना बहुत जरुरी है. UPSC CSE परीक्षा पैटर्न का ज्ञान न केवल उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के प्रत्येक चरण को समझने में मदद करेगा, बल्कि सभी चरणों का पालन करने के लिए उन्हें समय और सूझ बूझ से मेहनत करने में भी मदद करेगा. परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ सिविल सेवा परीक्षा तैयारी के लिए बेहद आवश्यक है.
सिविल सेवा में शामिल होने के लिए परीक्षा कुल तीन चरणों में आयोजित की जाती है. प्रारंभिक (Preliminary) परीक्षा, मुख्य (Mains) परीक्षा और साक्षात्कार (Interview).
अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न -
प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर्स होते हैं –* सामान्य अध्ययन (General Studies) और सिविल सर्विसेज एप्टिट्युड टेस्ट (CSAT).
* दोनों हीं पेपर्स में ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चंन्स होते हैं (MCQ).
* परीक्षा दो घंटों की होती है.
* सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा का पेपर 2 (CSAT) एक क्वालीफाइंग पेपर होता है जिसके लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 33% है.
* दोनों पेपर 200 मार्क्स के होते हैं.
* प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों हीं भाषाओँ में सेट किये जाते हैं. हालाँकि अंग्रेजी भाषा के कॉम्प्रिहेंशन स्किल्स के प्रश्न अंग्रेजी में हीं दिए जाते हैं.
* नेत्रहीन उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक पेपर के लिए 20 मिनट अतिरिक्त समय दिए जाने का प्रावधान है.
मुख्य परीक्षा का पैटर्न –
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहते हैं उन्हें मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बुलाया जाता है और मुख्य परीक्षा में सफल रहने पर उनका साक्षात्कार (Interview) होता है. मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के अंक मिलाकर हीं अंतिम योग्यता सूची जारी की जाती है.जानें ड्रग इंस्पेक्टर क्या होता है? जानें क्या होनी चाहिए योग्यता
विस्तार से जानें फ़ूड इंस्पेक्टर जॉब प्रोफाइल, योग्यता मानदण्ड के बारे में
मुख्य परीक्षा में निम्नलिखित पेपर्स होते हैं -
पेपर | विषय | कुल अंक |
पेपर ए | भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित भारतीय भाषाओँ में से उम्मीदवार द्वारा चुनी गयी कोई एक भाषा | 300 अंक |
पेपर बी | अंग्रेजी | 300 अंक |
पेपर - I | एस्से | 250 अंक |
पेपर - II | सामान्य अध्ययन- I (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व और समाज का इतिहास और भूगोल) | 250 अंक |
पेपर -III | सामान्य अध्ययन- II (शासन, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध) | 250 अंक |
पेपर - IV | सामान्य अध्ययन- III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) | 250 अंक |
पेपर - V | सामान्य अध्ययन- IV (एथिक्स, इंटीग्रिटी और एप्टीट्युड) | 250 अंक |
पेपर - VI | वैकल्पिक विषय- पेपर 1 | 250 अंक |
पेपर- VII | वैकल्पिक विषय-पेपर 2 | 250 अंक |
सब टोटल (लिखित परीक्षा) | 1750 अंक | |
व्यक्तित्व परिक्षण या पर्सनालिटी टेस्ट | 275 अंक | |
कुल योग | 2025 अंक |
यदि आप अन्य सरकारी नौकरी के लिए पात्रता मापदंड के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़ सकते हैं। | |||
UPSC Eligibility Criteria | SSC CPO Eligibility Criteria | Delhi Police SI Eligibility Criteria 2022 | एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड |
SEBI ग्रेड ए परीक्षा पैटर्न 2021 | Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 | RBI Grade B Eligibility Criteria | CLAT परीक्षा के लिेए पात्रता मापदंड |