UP Forest Inspector Recruitment: वन दारोगा भर्ती जल्द होगी शुरू, सरकार बदलेगी नियमावली, इतने पदों पर होगी भर्ती

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 03 Nov 2021 02:23 PM IST

Highlights

सार-
उत्तर प्रदेश में वन दारोगाओं की भर्ती (Forest Inspector Recruitment) लंबे समय से नियमावली के अभाव में अटकी हुई थी, पर अब योगी सरकार अधीनस्थ वन सेवा (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी/ वन दारोगा) नियमावली में संशोधन करेगी। संशोधन के बाद करीब 500 पदों पर भर्ती हो सकेगी।

Source: social media

उत्तर प्रदेश में वन दारोगाओं की भर्ती (Forest Inspector Recruitment) लंबे समय से नियमावली के अभाव में अटकी हुई थी, पर अब योगी सरकार अधीनस्थ वन सेवा (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी/ वन दारोगा) नियमावली में संशोधन करेगी। संशोधन के बाद करीब 500 पदों पर भर्ती हो सकेगी।
कार्मिक सेल ने नियमावली का आलेख स्वीकृत कर विभागीय प्रमुख सचिव को भेज दिया है। जहां नियमावली को कैबिनेट से पास कराने की तैयारी की जा रही है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे करंट अफेयर्स को सब्सक्राइब करे FREE Current Affairs Ebook- Download Now.
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

क्या 12वीं पास के लिए है कोई मौका?
 
नियमावली में संशोधन होने के बाद, अब केवल विज्ञान में स्नातक अभ्यर्थियों को ही वन दरोगा के पदों पर भर्ती होने का मौका मिलेगा। इससे पहले तक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के मामले में विज्ञान विषय से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य था। गौरतलब है कि वर्तमान में कुल स्वीकृत पद 2,338 हैं जिनमें से 50 फीसदी पद डायरेक्ट भर्ती और 50 फीसदी पद वनरक्षक से पदोन्नति के हैं। उल्लेखनीय है कि भर्ती के बाद उम्मीदवार की 6 महीने की ट्रेनिंग भी होती है।
 
क्या महिला अभ्यर्थियों को मिलेगी कोई राहत?
 
नियमावली में महिला वन दरोगा की भर्ती के प्रावधान आसान होंगे। लिखित परीक्षा के अलावा इन पदों पर आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए 14 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी अनिवार्य रहेगी। हालांकि, पुरुषों को 25 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करना अनिवार्य रहेगा। सरकार के इस कदम से सहायक वन कर्मचारी संघ के सदस्य मानते हैं कि इन भर्तियों से विभागीय कामकाज में आसानी आएगी। महिलाओं की भर्ती के बाद छापेमारी आदि में आने वाली मुश्किलें हल होंगी। क्योंकि कई बार छापेमारी में महिलाओं की जरूरत समझी गई है।

फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
 
किन पदों पर होंगी भर्तियां?
 
पर्यावरण के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों व टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव के चलते विज्ञान स्नातकों की भर्ती फॉरेस्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर की जाएगी।
 
बन सकेंगे सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर
 
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के अधीनस्थ व सहायता प्राप्त कॉलेजों में असोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत असोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
 
IOCL बंपर भर्ती 2021 एमपी हाईकोर्ट ने ग्रुप डी के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती
UPPSC Recruitment 2021 RPSC RAS 2021

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कैसे करें?
 
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार  सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।