UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022, यूपी में फॉरेस्ट गार्ड के सैकड़ों पदों पर भर्ती, जाने किस प्रकार कर सकते हैं आवेदन

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 11:21 AM IST

Source: safalta

UPSSSC Forest Guard Recruitment- उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अक्टूबर को शुरू हो चुकी है, आपको बता दें कि इस साल होने वाली यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के तहत 700 से अधिक पद इस भर्ती में भरे जाएंगे। जिसके लिए नोटिफिकेशन सितंबर महीने में जारी किया गया था।
आवेदन करते समय जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹25 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यूपीएसएसएससी में आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2022 निर्धारित की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले ही कर ले क्योंकि अंतिम दिनों में ऑफिशियल वेबसाइट के सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण आप आवेदन करने से वंचित भी रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यूपी फॉरेस्ट गार्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में बताने वाले हैं जिसको पढ़ कर आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस भर्ती के लिए कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यूपी फॉरेस्ट गार्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में। 
October month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW फ्री UPSSSC e-Book Set 2022


Table of Content

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आयु सीमा
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शैक्षणिक योग्यता
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शारीरिक योग्यता
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आवेदन प्रक्रिया



यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
 

 

परीक्षा तिथि

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड अधिसूचना 

22 सितंबर 2022

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन आवेदन शुरू

17 अक्टूबर 2022

आवेदन करने और सुधार करने की अंतिम तिथि

06 नवंबर 2022

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 

परीक्षा की तारीख से 10-15 दिन पहले

यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा तिथि

जल्द जारी की जाएगी 



यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आयु सीमा

यूपी में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएगा। इसके अलावा छात्रों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में श्रेणी के हिसाब से छूट भी प्रदान की गई है।

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शैक्षणिक योग्यता
  • यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थी का भारत की किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • छात्र की ग्रेजुएशन गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोलॉजिकल साइंस, एग्रीकल्चर, इनवारमेंटल साइंस जैसे विषय में होना जरूरी है।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थी जिन्होंने वर्ष 2021 में हुई पीईटी परीक्षा दी थी और परीक्षा को पास किया था केवल वही अभ्यार्थी यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
 

 PET General Hindi Free E-Book

PET History Free E-Book

PET Reasoning Free E-Book

PET Revision E Book


यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शारीरिक योग्यता

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होती है जिस वजह से छात्रों को शारीरिक योग्यता भी इस भर्ती के लिए पूरी करनी होगी तभी वह भर्ती के लिए पात्र होंगे। 
 

 

पुरुष उम्मीदवार

महिला उम्मीदवार

कद

163 सेमी

150 सेमी

सीना

84 सेमी

79 सेमी



यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आर्टिकल
 
UPSSSC Exam Calendar 2022 UPSSSC ITI Instructor Syllabus 2022
UPSSSC ITI Instructor Eligibility 2022 UPSSSC ITI Instructor Salary 2022
UPSSSC PET Syllabus 2022 UPSSSC Supply Inspector Eligibility 2022
UPSSSC PET Eligibility 2022 UP Lekhpal Syllabus 2022
UPPSC Staff Nurse Salary 2022 UP Lekhpal Practice Set 2022


यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आवेदन प्रक्रिया
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • वन रक्षक पद के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें,
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

2022 यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में कितने पद भरे जाएंगे?

यूपी में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 में कुल मिलाकर 701 पद भरे जाएंगे.

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2022 है?

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा जरूरी है?

यूपी में होने वाली पीईटी परीक्षा पास होने वाले ही अभ्यर्थी ही यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में शामिल हो सकते हैं.