Download App & Start Learning
Daily Top Current Affairs:अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर।
जो कि आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है।
इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है।
आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।
भारत में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है जो एकता और राज्य कौशल के आइडियल थे।
Source: Safalta
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में सबसे ऊंची मूर्ति है जो कि गुजरात में स्थित है।
यह मूर्ति सरदार सरोवर बांध का सामना करती हुई गुजरात के राजपीपला जिले में नर्मदा नदी में साधु बेट के द्वीप पर खड़ी है।
मूर्ति को नेचुरल तरिके से विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बैगराउंड में सजाया गया है।
इस मूर्ति को स्थापित करने का उद्देश्य यह था कि देश एवं देश के अगली पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई की एकता, देशभक्ति और सुशासन के विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित किया जा सके।
इस मूर्ति का उद्घाटन 31 अक्टूबर 2018 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
इसके साथ साथ यह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देती है।
कृषि मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने हरियाणा स्थित ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइन (NRC) द्वारा विकसित जानवरों के लिए देश का पहला डोमेस्टीक COVID-19 वैक्सीन "एनोकोवैक्स" ("Anokovax") लॉन्च किया है।
एनोकोवैक्स जानवरों के लिए एक इनएक्टिव SARS-CoV-2 डेल्टा (COVID-19) टीका है।
एनोकोवैक्स द्वारा प्रेरित प्रतिरक्षा SARS-CoV-2 के डेल्टा और ओमाइक्रोन दोनों प्रकारों को जानवरों के शरीर से बेअसर करती है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर यंत्र सेवा योजना (YSR Yantra Service Scheme) शुरू की है और इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चुट्टुगुंटा केंद्र में ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टर के डिस्ट्रीब्यूशन को हरी झंडी दिखाई है।
मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी ने गुंटूर में वाईएसआर यंत्र सेवा योजना (YSR Yantra Service Scheme) के तहत ट्रैक्टर और कंबाइन हार्वेस्टर के राज्य स्तरीय मेगा वितरण किया है।
भारत के पहले सैटेलाइट आर्यभट्ट का नाम 5वीं शताब्दी के mathematician और astronomer आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था।
यह भारत का पहला सैटेलाइट था और 19 अप्रैल 1975 को कोसमॉस -3 एम लॉन्च वाहन का उपयोग करके एस्ट्राखान ओब्लास्ट में एक सोवियत रॉकेट और विकास स्थल कपुस्टिन यार से इसे लॉन्च किया गया था।
इसरो ने आर्यभट्ट सैटेलाइट का निर्माण किया और इसे सोवियत यूनियन के माध्यम से सोवियत इंटरकोस्मोस प्रोग्राम के एक भाग के रूप में लॉन्च किया, इसने मित्र राज्यों के लिए अंतरिक्ष तक पहुंच प्रदान की।
:एन जे ओझा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है।
ओझा के पास मनरेगा कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने, उन पर विचार करने, शिकायत प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर पुरस्कार देने की शक्ति है।
एन जे ओझा दो साल के लिए मनरेगा के लोकपाल के पद पर कार्यरत रहेंगे।
मनरेगा एक ऐसा कानून है जिसके अंतर्गत भारत सरकार लोगों को 100 दिन की रोजगार की गारंटी देती है।