List of Trade Unions of India : भारत के ट्रेड यूनियनों की सूची, देखें यहाँ

Safalta Experts Published by: Kanchan Pathak Updated Mon, 11 Jul 2022 07:06 PM IST

Highlights

ट्रेड यूनियन उस संगठन को कहते हैं जो किसी भी व्यापार कंपनी आदि में काम कर रहे श्रमिकों, इंप्लाय के द्वारा अपने अधिकारों, हित और संरक्षण का प्रतिनिधित्व करने के लिए बनाया जाता है.

Source: safalta.com

श्रमिकों की रक्षा के हित में बनाया गया श्रम संगठन तथा श्रमिकों के संगठन को ''ट्रेड यूनियन'' कहा जाता है. ट्रेड यूनियन उस संगठन को कहते हैं जो किसी भी व्यापार कंपनी आदि में काम कर रहे श्रमिकों, इंप्लाय के द्वारा अपने अधिकारों, हित और संरक्षण का प्रतिनिधित्व करने के लिए बनाया जाता है. कह सकते हैं कि ट्रेड यूनियन एक ऐसा संगठन है जो किसी भी बड़ी व्यापार कंपनियों में काम कर रहे श्रमिकों के हितों के साथ साथ, उन कंपनियों के मालिकों के बीच आपसी संबंधों को संतुलित रखने का काम करता है. ट्रेड यूनियन का एक नेता होता है जो इस संगठन में जुड़े हुए लोगों का प्रतिनिधित्व करता है. इस संगठन के माध्यम से श्रमिक नियोक्ता अपनी मांगों की पूर्ति के लिए कंपनी के मालिक से अनुरोध कर सकता है. ट्रेड यूनियन केवल श्रमिकों की मांगों के लिए हीं अनुरोध नहीं करता बल्कि यह सभी श्रमिकों में अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावनाओं को भी बढ़ावा देने का काम करता है. भारत सरकार के श्रम मंत्रालय का श्रम ब्यूरो वार्षिक आधार पर ट्रेड यूनियनों के आंकड़े एकत्र करता है. अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
July Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW 
Indian States & Union Territories E book- Download Now
 

ट्रेड यूनियन का उद्देश्य -

  • मजदूर व श्रमिकों को उचित मजदूरी प्रदान करवाना. समय-समय पर श्रमिकों उनकी तनख्वाह के साथ साथ को बोनस भी दिलवाना.
  • कंपनी के लिए काम करने वाले मजदूर व्यक्तियों, श्रमिकों के लिए उचित अवकाश की व्यवस्था करना.
  • किसी भी श्रमिक का शोषण ना हो इस बात को सुनिश्चित करना. 
  • सभी श्रमिकों को पूरा संरक्षण प्रदान करना.
  • श्रमिकों के कार्य परिस्थिति तथा जीवन स्तर में सुधार करने का प्रयत्न करना. 
  • श्रमिकों की पदोन्नति (प्रमोशन) एवं उनके संरक्षण के लिए सभी तरीके के प्रयत्न करना.
  • मजदूर वर्ग के लोगों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन जैसी सुविधाएं प्रदान करना.
  • श्रमिक और नियोक्ता के बीच में आपसी संबंधों को सुधारने और उनका काम करने के लिए संतुलन बनाए रखना.
 

जानिये कैसे होता है भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव

क्या है अविश्वास प्रस्ताव, देखें सभी जरूरी जानकारी यहाँ   

भारत के राष्ट्रपतियों की पूरी सूची 1950 से 2022 तक

जानिए कैसे होता है चुनाव

डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) और डिक्टेटरशिप (तानाशाही) के बीच का अंतर

प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति के बीच क्या अंतर है?

 

भारत के ट्रेड यूनियनों की सूची -

AITUC भारत का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन है. आइए एक नज़र डालते हैं भारत के कुछ प्रमुख ट्रेड यूनियनों पर -

 
शोर्ट फॉर्म लेबर या ट्रेड यूनियन राजनीतिक सम्बन्ध अंतर्राष्ट्रीय संबद्धता
SEWA सेल्फ एम्पलॉय वोमेन्स एसोसिएशन द्रविड़ मुनेत्र कज्हगम इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कन्फेडरेशन
TUCC ट्रेड यूनियन कोओर्डिनेशन ऑल इन्डिया फोरवर्ड ब्लॉक् -
UTUC यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी -
LPF लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन द्रविड़ मुनेत्र कज्हगम -
INTUC इन्डियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इन्डियन नेशनल कांग्रेस इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कन्फेडरेशन
HMS हिन्द मजदूर सभा - इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन कन्फेडरेशन
CITU सेंटर ऑफ़ इन्डियन ट्रेड यूनियन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इन्डिया वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ ट्रेड यूनियन
BMS भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ -
AIUTUC ऑल इन्डिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इन्डिया (कम्युनिस्ट) -
AITUC ऑल इन्डिया ट्रेड यूनियन सेंटर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इन्डिया वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ ट्रेड यूनियन
AICCTU ऑल इन्डिया सेंट्रल काउन्सिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इन्डिया -
 
सामान्य हिंदी ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
अर्थव्यवस्था ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें