UP Home Guard Bharti 2022: इस साल यूपी में कितने पदों पर होगी होमगार्ड भर्ती जानिए यहां और कब तक हो सकता है नोटिफिकेशन जारी

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 11 May 2022 06:56 PM IST

Source: Safalta

यूपी में होमगार्ड पदों पर भर्ती का आयोजन यूपी होमगार्ड विभाग करता है। यूपी के युवा अभ्यार्थी पिछले साल से ही यूपी में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत जल्द खुशखबरी आने वाली है। यूपी में होमगार्ड भर्ती पिछले साल नवंबर महीने में ही आयोजित करवाई जानी थी लेकिन 2022 की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव के कारण होमगार्ड भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा सका है। होमगार्ड के अलावा उत्तर प्रदेश में जल्द ही कांस्टेबल के 26210 पदों पर भी भर्ती आयोजित की जानी है जिसके लिए आयोग ने टेंडर को पूरा करवा लिया है। यह होमगार्ड भर्ती महिला और पुरुष दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए निकाली जाएगी चलिए जानते हैं कब तक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती में शामिल होने की इच्छा बना रहे हैं तो आपको आज ही होमगार्ड भर्ती की तैयारी FREE UP HomeGuard Course- Join Now के साथ शुरू कर देनी चाहिए। 
May Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  
 

कब तक होगा नोटिफिकेशन जारी

एक्सपर्ट्स का मानना है कि उत्तर प्रदेश में इस साल होमगार्ड के कुल 32000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी जिसके लिए आयोग तैयारी करने में जुटा हुआ है। कुछ रिपोर्ट का यह भी कहना है कि यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए 100 दिनों के भीतर होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश में कुल 1,18,348  होमगार्ड के पद सरकार द्वारा स्वीकृत है। लेकिन अगर बात करें वर्तमान समय की तो केवल 85000 पदों पर ही होमगार्ड उत्तर प्रदेश में कार्यरत है। जिस वजह से माना जा रहा है कि बहुत जल्द होमगार्ड के इन खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
Attempt Free Daily General Awareness - Click here
Attempt Free Daily Quantitative Aptitude Quiz - Click here
Uttar Pradesh General Knowledge Geography- Free E-Book


योगी आदित्यनाथ की 2.0 सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 100 दिनों के अंदर उत्तर प्रदेश में 50,000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी हो सकता है कि होमगार्ड भर्ती भी इन्हीं भर्ती में जोड़ी जाए।

यूपी में होमगार्ड को क्या कार्य करना होता है

  • बाकी सभी राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी होमगार्ड को राज्य के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा दिया जाता है। 
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न तरह की परियोजनाओं को सही ढंग से लोगों तक पहुंचाने का भी कार्य कई बार होमगार्ड को दिया जाता है इसके अलावा कोविड-19 के समय वैक्सीनेशन या टेस्टिंग वाले जगहों पर होमगार्ड की बहुत बड़ी संख्या में ड्यूटी लगाई गई थी। 
  • कई बार होमगार्ड को यूपी पुलिस के साथ मिलकर किसी कानूनी या अपराधिक मामले को सुलझाने में मदद भी करनी पड़ती है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।
 
आप अन्य सरकारी नौकरी के वेतन के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़  सकते हैं।
CISF Head Constable Salary NDA Salary 2022 SSC CGL Salary 2022
Delhi Police Constable Salary
UP Lekhpal Salary Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 UP Police Constable Salary Bihar Police SI Salary