सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहा है अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका इंडियन डाक विभाग लेकर आया है। दरअसल भारतीय डाक विभाग ने 38926 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती निकाली है, इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2022 से शुरू हो चुकी है। भारतीय डाक द्वारा कराई जाने वाली 38926 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती भारत के अलग-अलग राज्यों में करवाई जाएगी जिसके लिए आप अपना ऑनलाइन आवेदन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 जून 2022 तक कर सकते हैं। आपको अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयोग की अधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाना होगा। यह भर्ती देश के युवा छात्रों के लिए और भी ज्यादा खास है क्योंकि इस भर्ती के लिए आयोग किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं लेगा और छात्रों को बिना परीक्षा के ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत सरकारी नौकरी देगा। चलिए जानते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एलिजिबिलिटी और चयन प्रक्रिया के बारे में। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं
FREE GK EBook- Download Now. GK Capsule Free pdf - Download here
Indian States & Union Territories (सम्पूर्ण भारत दर्शन) E-Book : Download Free
May Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
भारतीय डाक भर्ती पोस्ट डिटेल
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती भारत के अलग-अलग राज्यों में कुल 38,926 पदों पर करवाई जाएगी आप नीचे दिए गए टेबल में राज्य अनुसार पदों की जानकारी देख सकते हैं।
| राज्य |
कुल रिक्तियां |
| आंध्र प्रदेश |
1716 |
| असम |
1143 |
| बिहार |
990 |
| छत्तीसगढ |
1253 |
| दिल्ली |
60 |
| गुजरात |
1901 |
| हरियाणा |
921 |
| हिमाचल प्रदेश |
1007 |
| जम्मू और कश्मीर |
265 |
| झारखंड |
610 |
| कर्नाटक |
2410 |
| केरल |
2203 |
| मध्य प्रदेश |
4074 |
| महाराष्ट्र |
3026 |
| पंजाब |
969 |
| राजस्थान |
2890 |
| तमिलनाडु |
4810 |
| तेलंगाना |
1226 |
| उत्तर प्रदेश |
2519 |
| उत्तराखंड |
353 |
| पश्चिम बंगाल |
1963 |
| कुल |
38,926 |
ग्रामीण डाक सेवक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का भारत के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं गणित और इंग्लिश के साथ पास होना जरूरी है। अगर छात्र ने किसी भी सरकारी प्राइवेट स्कूल से दसवीं पास की हो गणित और अंग्रेजी विषय के साथ तो वे इस भर्ती के लिए अपना आवेदन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकता है।
- ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- छात्रों को अपना आवेदन जमा करते टाइम ₹100 का आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में आयोग ने छूट दी है।
इन वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।
क्या है चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए भारतीय डाक विभाग किसी भी तरह की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाएगा छात्रों का सिलेक्शन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा इसके अलावा केवल पात्रता पूरी करने वाले अभ्यार्थी का ही नाम मेरिट लिस्ट में डाला जाएगा।
| Attempt Free Daily General Awareness Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Quantitative Aptitude Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Reasoning Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily General English Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Current Affair Quiz - Click here |
कैसे करना है आपना ऑनलाइन आवेदन
- इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर वेबपेज के नीचे रिक्रूटमेंट का एक व्यक्ति उपलब्ध होगा, उस पर टैप करें।
- ग्राम डाक सेवक भर्ती 2022 आवेदन ऑनलाइन जारी करने का एक विकल्प उपलब्ध होगा, पर टैप करें और दूसरे वेबपेज पर पुनर्निर्देशित हो जाएं।
- यह आपको आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने, दस्तावेज़ अपलोड करने की एक प्रति स्कैन करने और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए कहेगा।
सभी आवश्यक गतिविधियां करें और अपने इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन पत्र 2022 को अंतिम रूप दें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं।
सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
इसके साथ ही उम्मीदवार
सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड
फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।