Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे |
उत्तराखंड पुलिस एसआई परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी तक चलेगी. उत्तराखंड पुलिस एसआई परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. यूके पुलिस एसआई के लिए पात्रता-मानदण्ड राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता तथा नंबर ऑफ़ एटेम्पट इत्यादि मानकों पर आधारित है. पद के लिए आवेदन करने से पहले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे इसके सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं या नहीं. यूके पुलिस एसआई पात्रता और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित सभी विवरण निम्नलिखित है-
अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से
यूके पुलिस एसआई पात्रता- (UK Police SI Eligibility Criteria)
पात्रता मानदंड किसी भी जॉब के लिए आवेदन करने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पर खरा उतरने के साथ अपनी उम्मीदवारी साबित करने के लिए सभी प्रासंगिक दस्तावेज भी मौजूद होने चाहिए.यूके पुलिस एसआई पात्रता निम्नलिखित मापदंडों पर आधारित है-
*राष्ट्रीयता*आयु सीमा
*शैक्षणिक योग्यता
*अधिवास (डोमिसाइल)
यूके पुलिस एसआई में आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. 01 जनवरी, 1962 से पहले भारत में माइग्रेट कर चुके तिब्बती शरणार्थी आवेदन कर सकते हैं. पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, युगांडा और संयुक्त गणराज्य तंजानिया के भारतीय मूल के नागरिक जो अब भारत में स्थायी रूप से बस गए हों आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा -
यूके पुलिस एसआई के लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष तक है.
सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए हिस्ट्री ई बुक- Download Now
यूके पुलिस एसआई पात्रता- शैक्षणिक योग्यता
यूके पुलिस एसआई परीक्षा के पद के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है.
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने उत्तराखंड से इंटरमीडिएट किया है, वे हीं पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.
यूके पुलिस एसआई पात्रता: शारीरिक मानक-
यूके पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों के लिए कुछ शारीरिक मानदंडों के मानक भी रखे गए हैं. यदि उम्मीदवार नीचे उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं तो उनको उम्मीदवारों के योग्य नहीं माना जाएगा.केटेगरी | हाइट |
जनरल / ओबीसी पुरुष | न्यूनतम 167.70 से.मी |
एससी / एसटी पुरुष | न्यूनतम 160 से.मी |
पहाड़ी क्षेत्रों के पुरुष | न्यूनतम 162.20 से.मी |
एससी / ओबीसी / जनरल महिला | न्यूनतम 152 से.मी |
एसटी महिला | 147 से.मी |
पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाएँ | 147 से.मी |
केटेगरी | सीना |
जनरल / बीसी / एसबीसी | 79 से.मी |
एससी / एसटी / गोरखा | 77 से.मी |
FAQ -
यूके पुलिस एसआई में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
प्रश्न 1: यूके पुलिस एसआई परीक्षा 2022 की न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
उत्तर 1: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए यूके पुलिस एसआई 2022 की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है.
प्रश्न 2: ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार के लिए आयु में कितनी छूट का प्रावधान है ?
उत्तर 2: ओबीसी वर्ग से संबंधित उम्मीदवार के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है.
प्रश्न 3: क्या राज्य की राजभाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है ?
उत्तर 3: हां, राज्य की राजभाषा का ज्ञान होना आवश्यक है.
प्रश्न 4: क्या यूके पुलिस एसआई परीक्षा 2022 के लिए इंटरमीडिएट पास करने वाला उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?
उत्तर 4: नहीं, एक उम्मीदवार जिसने इंटरमीडिएट पास किया है, वह यूके पुलिस एसआई परीक्षा 2022 के लिए आवेदन नहीं कर सकता है.
प्रश्न 5: यूके पुलिस एसआई 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर 5: यूके पुलिस एसआई परीक्षा 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है.
आप अन्य सरकारी नौकरी के वेतन के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़ सकते हैं। | |||
CISF Head Constable Salary | NDA Salary 2022 | SSC CGL Salary 2022 | Delhi Police Constable Salary |
UP Lekhpal Salary 2021 | Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 | UP Police Constable Salary 2021 | Bihar Police SI Salary 2021 |