Source: safalta
इस आर्टिकल में हम आपको यूपी फॉरेस्ट गार्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में बताने वाले हैं जिसको पढ़ कर आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इस भर्ती के लिए कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यूपी फॉरेस्ट गार्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में।October month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW | फ्री UPSSSC e-Book Set 2022 |
Table of Content
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आयु सीमा
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शैक्षणिक योग्यता
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शारीरिक योग्यता
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आवेदन प्रक्रिया
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
|
परीक्षा तिथि |
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड अधिसूचना |
22 सितंबर 2022 |
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड ऑनलाइन आवेदन शुरू |
17 अक्टूबर 2022 |
आवेदन करने और सुधार करने की अंतिम तिथि |
06 नवंबर 2022 |
UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड |
परीक्षा की तारीख से 10-15 दिन पहले |
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा तिथि |
जल्द जारी की जाएगी |
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आयु सीमा
यूपी में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएगा। इसके अलावा छात्रों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में श्रेणी के हिसाब से छूट भी प्रदान की गई है।
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शैक्षणिक योग्यता
- यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थी का भारत की किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
- छात्र की ग्रेजुएशन गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोलॉजिकल साइंस, एग्रीकल्चर, इनवारमेंटल साइंस जैसे विषय में होना जरूरी है।
- इसके साथ ही अभ्यर्थी जिन्होंने वर्ष 2021 में हुई पीईटी परीक्षा दी थी और परीक्षा को पास किया था केवल वही अभ्यार्थी यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती शारीरिक योग्यता
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होती है जिस वजह से छात्रों को शारीरिक योग्यता भी इस भर्ती के लिए पूरी करनी होगी तभी वह भर्ती के लिए पात्र होंगे।
|
पुरुष उम्मीदवार |
महिला उम्मीदवार |
कद |
163 सेमी |
150 सेमी |
सीना |
84 सेमी |
79 सेमी |
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आर्टिकल
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आवेदन प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
- वन रक्षक पद के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें,
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।