UP Home Guard Bharti 2022: किस दिन जारी होगा होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, जानिए होमगार्ड भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी यहां

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 04 May 2022 12:02 PM IST

Source: Safalta

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में होने वाली 30,000 से अधिक पदों पर भर्ती का इंतजार उत्तर प्रदेश के युवा वर्ष 2021 से कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती 2021 में आयोजित करवाई जानी थी जिसके लिए आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को दिसंबर महीने में ही प्रस्ताव भेज दिया था लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती में दसवीं पास छात्र आवेदन करने के पात्र होंगे। होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी आयोग के अधिकारी की वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर पाएंगे। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको होमगार्ड भर्ती से जुड़ी कुछ अहम जानकारी देने वाले हैं जैसे की परीक्षा कब तक हो सकती है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती में शामिल होने की इच्छा बना रहे हैं तो आपको आज ही होमगार्ड भर्ती की तैयारी FREE UP HomeGuard Course- Join Now के साथ शुरू कर देनी चाहिए। 
May Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  
 

कब तक शुरू हो सकती है होमगार्ड भर्ती

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के कारण पहले ही होमगार्ड भर्ती में देरी हो चुकी है क्योंकि छात्रों को यह उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद ही उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती और कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है ऐसे में माना जा रहा है कि होमगार्ड भर्ती में अभी काफी टाइम लग सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अनुमति मिलने के बाद माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती विभाग जून महीने के मध्य तक होमगार्ड भर्ती के लिए टेंडर जारी कर सकता है।  होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहा है इस सभी छात्रों को आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए नजर बनाए रखनी चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार का अपडेट छात्र को आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगा। 
 
Attempt Free Mock Tests- Click Here
UP History PDF E-Book
Uttar Pradesh General Knowledge Geography- Free E-Book
 

क्या महिलाओं के लिए भी होगी होमगार्ड भर्ती

उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती में अगर 30000 पद पर भर्ती होती है तो महिला अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 8000 सीटें आरक्षित की जा सकती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में रह रही महिलाओं के लिए यह भर्ती काफी अच्छा सुनहरा मौका साबित हो सकता है। होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे हैं महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि होमगार्ड भर्ती में आवेदकों की संख्या काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। पदों को लेकर कोई भी प्रकार की जानकारी आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताई जा सकती है तब तक छात्रों को होमगार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं।
सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।
 
आप अन्य सरकारी नौकरी के वेतन के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़  सकते हैं।
CISF Head Constable Salary NDA Salary 2022 SSC CGL Salary 2022
Delhi Police Constable Salary
UP Lekhpal Salary Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 UP Police Constable Salary Bihar Police SI Salary