Source: Safalta
डब्ल्यूएचओ ने भारतीय निर्मित इन 4 कफ सिरप पर जारी किया अलर्ट
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत के मेडन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाए गए खांसी और कोल्ड के चार कफ सिरप पर एक मेडिकल उत्पाद अलर्ट जारी किया है। डब्ल्यूएचओ ने संभावित रूप से इन कफ सिरप को किडनी की गंभीर बीमारियों और गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत से जोड़ा है। डब्ल्यूएचओ के हवाले से रायटर्स ने यह बताया है कि कंपनी और नियामक ऑफिसर के साथ आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
देवेंद्र लाल मेमोरियल मेडल क्या है और इस साल यह किन्हें दिया जा रहा है
देवेंद्र लाल मेमोरियल मेडल 2022 पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान आईआईटीएम के वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल ने अमेरिकी भूभौतिकीय संघ (AGU) 2022 देवेंद्र लाल मेमोरियल मेडल हासिल किया है।
रॉक्सी मैथ्यू कोल को पृथ्वी अंतरिक्ष विज्ञान में उनके बेस्ट रिसर्च के लिए चुना गया था।
उन्हें AGU के फेलो के रूप में भी सम्मानित किया जाएगा।
AGU एक non-profit ऑर्गेनाइजेशन है जो धरती और अंतरिक्ष विज्ञान में अपने सम्मान और मान्यता कार्यक्रम के हिस्से के रूप में हर साल चुने हुए व्यक्तियों की पहचान करता है।
ब्रेस्ट कैंसर माह क्या है और यह क्यों मनाया जाता है
हर साल 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कैंसर जागरूकता माह मनाया जाता है। इस वार्षिक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके कारण रोकथाम निदान उपचार और रिसर्च के लिए धन एकत्रित करना है। स्तन कैंसर के लिए गुलाबी रिबन को एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक बनाया गया है। गंभीर बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं इसके कारण, उपचार एवं इलाज में रिसर्च के लिए यह एक वार्षिक अभियान है। साल 1985 के बाद से कैंसर से प्रभावित हुए लोगों के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए व्यक्ति, व्यवसाय और समुदाय हर साल 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कैंसर जागरूकता मनाया जाता है।
भारत ने चीनी उद्योग के क्षेत्र में की बड़ी उपलब्धि हासिल, जाने कितने का हुआ मुनाफा
भारत का चीनी निर्यात सितंबर में मार्केटिंग ईयर 2021-22 के समाप्ति के दौरान संता 57% बढ़कर 109.8 लाख टन हो गया है। चीनी मार्केटिंग ईयर अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। निर्यात के बढ़ने से देश में लगभग 40,000 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा का आगमन हुआ है। खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को चीनी निर्यात को लेकर जानकारी दी है।
पोस्ट डिवोल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट की 7वीं मासिक किस्त जारी की गई है
एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट, वित्त मंत्रालय में 14 राज्यों को 7183.42 करोड़ रुपए की पोस्ट डिवोल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट (PDRD) ग्रांट की 7वीं मासिक किस्त जारी की है। यह ग्रांट 15 वें वित्त आयोग की सिफारिशों के मुताबिक जारी किया जा रहा है। 15 वें वित्त आयोग ने रुपए के कुल पोस्ट ट्रांसफर राजस्व घाटा ग्रांट की सिफारिश की है। फाइनेंशियल ईयर 2022 2023 के लिए 14 राज्यों को 86201 करोड़ अनुशंसित ग्रांट 12 सामान मासिक किश्तों में अनुशंसित राज्यों को व्यय विभाग द्वारा जारी किया जाता है। अक्टूबर 2022 महीने के लिए सातवीं किस्त जारी होने के साथ ही 2022 - 2023 में राज्यों को जारी राजस्व घाटा अनुदान की कुल राशि बढ़ाकर 50,282.92 करोड़ रुपए की गई है।