September Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
List of Vice Presidents of India |
सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान- प्रारंभिक जीवन, करियर और शिक्षा
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की जिसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी ज्वाइन की थी। अनिल चौहान गढ़वाल के राजपूत फैमिली ताल्लुक रखते हैं और उनकी एक बेटी है जिसका नाम प्रज्ञा चौहान है। 1981 में अनिल चौहान को 11 गोरखा राइफल में कमीशन किया गया था। 40 साल के अपने करियर में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कई पदों पर रहकर देश की सेवा की है जिसमें से मुख्य द्वार पर उन्होंने जम्मू कश्मीर और नॉर्थईस्ट इंडिया में आतंकवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी। अंगोला में चले यूनाइटेड नेशन के मिशन में भी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपनी सेवा दी है।भारतीय सेना में उनके करियर के दौरान उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (2020), उत्तम युद्ध सेवा पदक (2018), अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
जुलाई 2019 में लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को मनोज मुकुंद नरवाने की जगह जीओसी ईस्टर्न कमांड में बनाया गया था। जिसके बाद वह वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ 31 अगस्त 2019 में बने थे। अंत में वह 31 मई 2021 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे।
सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को मिले पदक की सूची
परम विशिष्ट सेवा मेडल | उत्तम युद्ध सेवा पदक | अति विशिष्ट सेवा मेडल | सेना पदक |
विशिष्ट सेवा पदक | सामान्य सेवा मेडल | विशेष सेवा पदक | ऑपरेशन पराक्रम मेडल |
सायन्या सेवा मेडल | उच्च ऊंचाई सेवा पदक | विदेश सेवा मेडल | स्वतंत्रता पदक की 50वीं वर्षगांठ |
30 साल लंबी सेवा पदक | 20 साल लंबी सेवा पदक | 9 साल लंबी सेवा पदक | मोनुआ |
Mughal Emperor Akbar | विश्व की दस सबसे लंबी नदियां | |
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची | गांधी जयंती इतिहास और महत्व | उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री |
Source: safalta