| May Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
विश्व संगीत दिवस
विश्व संगीत दिवस 21 जून को मनाया जाता है. यह दिवस दुनिया के 120 से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर में संगीत की भावना, स्वरों की जीवंतता और वाद्ययंत्रों की मोहक धुनों को संजोने का दिन माना जाता है. आज के दिन दुनिया के अनेक देशों में संगीत से सम्बन्धित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं.
पहला विश्व संगीत दिवस
विश्व संगीत दिवस को पहली बार 21 जून 1982 में फ्रांस में फेटे डी ला म्यूजिक (Fete de la Musique) यानि म्यूजिक फेस्टिवल के रूप में मनाया गया था. यह तत्कालीन फ्रांसीसी कला और संस्कृति मंत्री, जैक लैंग और एक फ्रांसीसी संगीतकार, मौरिस फ्लेरेट द्वारा आयोजित किया गया था.1997 में, बुडापेस्ट में यूरोपीय संगीत समारोह में एक चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन को विश्व संगीत दिवस के रूप में मान्यता दी गयी.
यह भी देखें
World Environment Day: 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जाने क्यों यह दिन है महत्वपूर्ण
Longest day of the year 21 June : ग्रीष्म संक्रान्ति यानि साल का सबसे लंबा दिन
Father's Day : पितृत्व के सम्मान का एक उत्सव
विश्व संगीत दिवस 2022 थीम
विश्व संगीत दिवस 2022 की थीम ''Music on the intersections'' यानि "चौराहों पर संगीत" है.| सामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
विश्व संगीत दिवस शुरुआत
विश्व संगीत दिवस की शुरुआत दुनिया भर के गायकों एवं संगीतकारों को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना और सम्मान देने की भावना से की गयी. 1982 में जैक लैंग और मौरिस फ्लेरेट ने देखा कि उस समय का संगीत उन युवाओं का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा था जो वाद्ययंत्र बजाते थे. इसलिए, उन्होंने आर्किटेक्ट-सीनोग्राफर क्रिश्चियन डुपाविलॉन की मदद से पेरिस के सार्वजनिक स्थानों पर एक संगीत कार्यक्रम निर्धारित करने की योजना बनाई. उस वर्ष 21 जून को एक शानदार संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फ्रांस के विभिन्न कोनों से शौकिया और पेशेवर दोनों हीं तरह के संगीतकारों ने उपस्थित होकर संगीत का जश्न मनाया. इसी के साथ धीरे धीरे कई अन्य देशों ने भी संगीत और संगीत के कलाकारों को समर्पित करने के लिए इस वार्षिक संगीत दिवस को अपनाया.| Quicker Tricky Reasoning E-Book- Download Now |
| Quicker Tricky Maths E-Book- Download Now |
विश्व संगीत दिवस कैसे मनाया जाता है?
विश्व संगीत दिवस पर दुनिया भर के संगीत कलाकार संगीत कार्यक्रम आयोजित करते हैं.यह उत्सव अब यूरोपीय देशों तक सीमित नहीं रहा है. वास्तव में, इस दिन को भारत, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूके, जापान, चीन और मलेशिया सहित 120 देशों द्वारा मनाया जाता है. विश्व संगीत दिवस पर कई देशों में उत्सव, परेड, मेले, दावतें और नृत्य पार्टियां आदि हुआ करती है.