Daily Top Current Affairs:अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर।
जो कि आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है।
इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है।
आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।
General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें
हाल ही में भारत ने COP-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में घोषणा की है कि भारत साल 2070 तक net zero emissions की स्थिति हासिल करेगा।
इन क्लाइमेट लक्ष्यों को पूरा करने के लिये भारत को अगले दस सालों में वित्तपोषण के लिये लगभग 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जरूरत पड़ेगी।
नीति आयोग के अनुसार, भारत में clean mobility को बढ़ावा देने के लिए और अधिक वित्तीय उपकरणों की जरूरत है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT रुड़की) ने बॉल्क स्तर के किसानों के लिए ‘किसान’ नाम से एक मोबाइल एप्प डेवलप किया है।
इस ऐप के माध्यम से किसानों को कृषि-मौसम संबंधी सभी जानकारी दी जाएंगी जिससे किसान अपने खेती के लिए योजना बना सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक, यह ऐप सिर्फ हरिद्वार के किसानों को कृषि एवं मौसम संबंधी जानकारी दे रहा है, जो कि जल्द ही आने वाले समय में, यह पौड़ी, गढ़वाल और देहरादून जिलों के किसानों और पूरे उत्तराखंड के क्षेत्र को कवर करेगा।
रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल बना हुआ था जो कि आज यानी गुरुवार 24 फरवरी 2022 को एक भीषण युद्ध के रूप में बदल गया है।
इन दोनों देशों के बीच के तनाव के चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपने सेना बल को सैन्य कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है।
यूक्रेन और रसिया के बीच युद्ध घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजार में हुआ बड़ा नुकसान।
रसिया के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी विक्रय का असर देखा गया है।
दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स में भारी गिरावट देखी गई।
इस युद्ध घोषणा के बाद शेयर मार्केट व्यापारियों को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। युद्ध के घोषणा के बाद से ही स्टॉक मार्केट तेजी से गिर रहे हैं।
रसिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने के घोषणा के बाद से ही यूक्रेन में रसिया का हमला प्रारंभ हो गया है।
इस युद्ध के चलते शेयर मार्केट काफी तेजी से लुढ़के हैं।
आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 2,000 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई है।
रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल बना हुआ था जो कि आज यानी गुरुवार 24 फरवरी 2022 को एक भीषण युद्ध के रूप में बदल गया है।
इन दोनों देशों के बीच के तनाव के चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपने सेना बल को सैन्य कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है।
जैसा की हम सभी को पता है कि रूस विश्व में अपने सैन्य बल के लिए कितना विख्यात है, पूरे विश्व में यह माना जाता है कि अमेरिका के बाद रूस की सैन्य बल दुनिया में सबसे अधिक ताकतवर है, मौजूदा हालात को देखें तो फिलहाल रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है, ऐसे में अब देखना यह होगा की इन दोनों देशों में सबसे अधिक सैन्य बल किसके पास है, और इस युद्ध में किस देश की जीत होती है
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में श्रीनगर शहर में महिला सुरक्षा दस्ते शुरू किए हैं।
प्रत्येक दस्ते में 5 महिला पुलिस अधिकारी या पुलिस कर्मी शामिल होंगी।
इन दोनों दस्तों का नेतृत्व इंस्पेक्टर खालिदा परवीन करेंगी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि ये दस्ते श्रीनगर में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर के आसपास तैनात रहेंगी।
इन दस्तों को ऐसे जगहों पर भी तैनात किया जाएगा जहां पर महिलाओं के लिए खतरे की आशंका अधिक हो सकती है।