Important Days & Date in September 2022, सितंबर 2022 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिन तिथि के बारे में विस्तार से

Safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 22 Sep 2022 06:05 PM IST

Highlights

1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह लोगों को पोषण के विषय में और इसके महत्व को समझाने और जागरूक करने के लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा हर साल 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Please fill the name
Please enter only 10 digit mobile number
Please select course
Please fill the email
Something went wrong!
Download App & Start Learning
Important Days & Date in September 2022: 2022 में पड़ने वाला सितंबर का महीना भारतीय संस्कृतियों और ऐतिहासिक महत्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस महीने में महत्वपूर्ण  तीज त्यौहार के साथ-साथ ऐतिहासिक पर्व पड़ने वाले हैं जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सामान्य ज्ञान के विस्तार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए सितंबर 2022 में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय स्तर पर महत्वपूर्ण दिनों पर इस लेख में लिस्ट तैयार किया गया है। इस लेख में सितंबर माह में पड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिन एवं डेट के बारे में विस्तार से बताया गया है जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को उनकी तैयारियों के लिए सहायता करेगा। सितंबर साल का नवां महीना है और इस महीने में दुनिया भर के कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं घटी हुई हैं।  तो आइए जानते हैं कि सितंबर में कौन-कौन से महत्वपूर्ण दिन और तिथि है जिसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जा सकता है।अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं   FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह


1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह लोगों को पोषण के विषय में और इसके महत्व को समझाने और जागरूक करने के लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा हर साल 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।

 2 सितंबर इंटरनेशनल नारियल दिवस


 हर साल 2 सितंबर को नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Source: safalta

नारियल दिवस 2021 का थीम कोविड-19 महामारी और उसके पर एक सुरक्षित समावेशी लचीला और सतत निर्माण रखा गया था। नारियल दुनिया में खाए जाने वाला सबसे लोकप्रिय फल में से एक है। इस दिन को एशियन पेसिफिक कोकोनोट कम्युनिटी के गठन दिवस के रूप में भी 2 सितंबर को मनाया जाता है।

 5 सितंबर शिक्षक दिवस


भारत में हर साल 5 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में 1965 से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही 5 सितंबर को कोलकाता की मदर टेरेसा के निधन के वर्षगांठ के रूप में मनाने के लिए  इस दिन को चुना गया था। जिन्होंने 1979 में गरीबी और संकट को दूर करने के लिए किए गए कामों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।

 8 सितंबर विश्व साक्षरता दिवस


8 सितंबर विश्व साक्षरता दिवस के लिए अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है ताकि जनता को समान अधिकारों के रूप में साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके और एक साक्षर समाज का गठन किया जा सके।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस  ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application

 8 सितंबर चिकित्सा दिवस


 8 सितंबर को विश्व चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर के लोगों को फिजियोथैरेपिस्ट के द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित करने के योगदान के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

 10 सितंबर आत्महत्या रोकथाम दिवस


आत्महत्या के रोकथाम के लिए हर साल 10 सितंबर को आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। साल 2003 से दुनिया भर में विभिन्न गतिविधियों के साथ आत्महत्या को रोकने के लिए प्रतिबद्धता और कार्यवाही प्रदान करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है एवं लोगों को इसके विषय में जागरूक किया जाता है।

 11 सितंबर वन शहीद दिवस


 11 सितंबर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। जैसा की नाम से पता चलता है कि उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जो भारत में जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दान दी है।

 14 सितंबर हिंदी दिवस


हर साल 1949 से अब तक 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है।

 15 सितंबर भारत में इंजीनियरिंग दिवस


 भारत के बेहतरीन इंजीनियरों में से एक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के याद में हर साल 15 सितंबर को भारत में इंजीनियरिंग डे मनाया जाता है। एम विश्वेश्वरैया को सबसे अग्रणी राष्ट्र निर्माताओं में से एक माना जाता है। जिन्होंने ऐसे कार्य किए हैं जिन पर आधुनिक भारत का निर्माण हुआ था।

 15 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस


2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने और बनाए रखने के उद्देश्य से 15 सितंबर को लोकतंत्र के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का संकल्प किया था और इसके सभी सदस्य राज्यों और संगठनों को इस दिन को उचित तरीके से मनाने के लिए कहा था। जो जन जागरूकता बढ़ाने में योगदान देते हैं।

 16 सितंबर विश्व ओजोन दिवस


 विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को उनके बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और इसका पता लगाने के लिए मनाया जाता है।

 17 सितंबर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस


रोगी सुरक्षा में सुधार के लिए सभी देशों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा वैश्विक एकता और ठोस कार्यवाही का आवाहन करता है और हर साल इसके विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए 17 सितंबर को मनाया जाता है।

 17 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस


 लाल पांडा दुनिया में विलुप्त होने वाली एक और प्रजाति है जिसके विषय में लोगों के बीच में जागरूकता बढ़ाने के लिए 18 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लाल पांडा दिवस मनाया जाता है। 2010 में रेड पांडा नेटवर्क द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी।

Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

18 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय बांस दिवस

हर साल 18 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बांस दिवस मनाया गया जाता है 18 सितंबर 12 सितंबर को विश्व दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को बांस के विषय में जागरूक किया जा सके । कई क्षेत्रों में यह प्राकृतिक रूप से उगता है। रोजमर्रा के उपयोग की लकड़ी रही है।  

 21 सितंबर अल्जाइमर डे


 हर साल 21 सितंबर को अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बीमारी, मनोभ्रंश, सामान्य लक्षण और इससे जुड़े जोखिम कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। कई देशों में पूरे महीने विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है यह दिन अल्जाइमर रोगी की गंभीरता और इसके कारणों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

 21 सितंबर अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस जिसे आधिकारिक तौर पर विश्व शांति दिवस के रूप में जाना जाता है। यह एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत अवकाश है जिसे हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है।


 22 सितंबर रोज डे


 हर साल 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस दुनियाभर के कैंसर रोगियों के लिए आशा की एक नई किरण के रूप में मनाया जाता है। जो लोग कैंसर से लड़ना चुनते हैं और उसके लिए एक कठिन और संघर्ष समय से गुजरते हैं  उनके लिए यह दिन बनाया गया है। यह दिन कनाडा की 12 साल की मेलिंडा रोज की  में मनाया जाता है। जिसमें ब्लड कैंसर का एक दुर्लभ रूप  एस्किन ट्यूमर का पता चला था।

 23 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस


 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बहरे लोगों के मानव अधिकारों की प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय संकेतिक भाषा के रूप में दिवस के रूप में घोषित किया था।

24 सितंबर  विश्व समुद्री दिवस

इस साल भारत में 59वीं बार राष्ट्रीय समुद्र दिवस  मनाया जा रहा है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अर्थव्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2022 का विषय  कोविड-19 से परे सतत शिपिंग रखा गया है।

 25 सितंबर विश्व फार्मासिस्ट दिवस

 हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2009 में इस्तांबुल तुर्की में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ फार्मेसी एवं फार्मास्यूटिकल साइंसेज में इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन काउंसिल द्वारा इस दिन को बनाया गया था। 25 सितंबर को विश्व दिवस के रूप में चुना गया था क्योंकि इस तारीख को एफईपी 1912 में अस्तित्व में आया था।

 25 सितंबर अंत्योदय दिवस

भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे प्रमुख वैक्तियों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  25 सितंबर को  स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर अंत्योदय दिवस को समर्पित किया था। इस साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की  105 वीं जयंती मनाई जाएगी।

 26 सितंबर बाधिरों का दिन

 बहरों का अंतरराष्ट्रीय सप्ताह 2009 सितंबर के आखिरी सप्ताह के दौरान दुनिया भर में हर साल मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पूर्ण संकेतिक भाषा के महत्व में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संकेतिक भाषा दिवस को घोषित किया था।

 26 सितंबर विश्व गर्भनिरोधक दिवस या पहली बार 2007 में 26 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन द्वारा गर्भनिरोधक के बारे में जागरूकता बढ़ाने और कपल को परिवार शुरू करने के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद करने के लिए मनाया गया था। ताकि हर गर्भावस्था वांछित हो।

 
सामान्य हिंदी ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
अर्थव्यवस्था ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  

 26 सितंबर पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस

26 सितंबर को पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस  मनाया जाता है। इसा साल की थीम केवल एक ही पृथ्वी रखी गई है


 26 सितंबर विश्व नदी दिवस

 नदियों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए और उन्हें संरक्षण प्रदान करने के लिए हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है।

 27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस

 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है

28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस

हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है इस दिन को लुइ पाश्चर की मृत्यु के वर्षगांठ पर इस दिन को मनाया जाता है। जिन्होंने पहली रेबीज टीका विकसित किया था। इस दिन रेबीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में इसके रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों को बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

 29 सितंबर विश्व हृदय दिवस

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है ह्रदय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को यह सूचित करना है कि हृदय रोग दुनिया में मृत्यु का मुख्य कारण है और इसका रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए गए किए जाने वाले कार्यों को उजागर करना है।

 29 सितंबर खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस

 खाद्य और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है। यह सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के कार्यवाही करने के लिए कॉल करने का अवसर है। ताकि भोजन काटने के प्रयास और पहल को प्राथमिकता दी जा सके प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन को कम करने और खाद्य सुरक्षा और पोषण को समर्थन करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

 30 सितंबर अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस

30 सितंबर अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है। यह भाषा पेशेवरों के काम को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्र को एक साथ बनाने और विश्व शांति और सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

30 सितंबर विश्व समुद्री दिवस

विश्व समुद्री दिवस 30 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व समुद्री दिवस दिवस 2022 का विषय हरित नौवहन  के लिए नई प्रौद्योगिकियां है, जो किसी को भी पीछे नहीं छोड़ते हुए एक स्थाई भविष्य में समुद्री क्षेत्र के संक्रमण का संक्रमण का समर्थन करने की आवश्यकता को दर्शाता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
 

JULY Month Current affair

Indian States & Union Territories E book- 
 Monthly Current Affairs May 2022
 DOWNLOAD NOW
Download Now
डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs April 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs March 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs February 2022 डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs January 2022  डाउनलोड नाउ
Monthly Current Affairs December 2021 डाउनलोड नाउ
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Trending Courses

Professional Certification Programme in Digital Marketing (Batch-6)
Professional Certification Programme in Digital Marketing (Batch-6)

Now at just ₹ 49999 ₹ 9999950% off

Master Certification in Digital Marketing  Programme (Batch-12)
Master Certification in Digital Marketing Programme (Batch-12)

Now at just ₹ 64999 ₹ 12500048% off

Advanced Certification in Digital Marketing Online Programme (Batch-23)
Advanced Certification in Digital Marketing Online Programme (Batch-23)

Now at just ₹ 24999 ₹ 3599931% off

Advance Graphic Designing Course (Batch-9) : 90 Hours of Learning
Advance Graphic Designing Course (Batch-9) : 90 Hours of Learning

Now at just ₹ 19999 ₹ 3599944% off

Flipkart Hot Selling Course in 2024
Flipkart Hot Selling Course in 2024

Now at just ₹ 10000 ₹ 3000067% off

Advanced Certification in Digital Marketing Classroom Programme (Batch-3)
Advanced Certification in Digital Marketing Classroom Programme (Batch-3)

Now at just ₹ 29999 ₹ 9999970% off

Basic Digital Marketing Course (Batch-24): 50 Hours Live+ Recorded Classes!
Basic Digital Marketing Course (Batch-24): 50 Hours Live+ Recorded Classes!

Now at just ₹ 1499 ₹ 999985% off

WhatsApp Business Marketing Course
WhatsApp Business Marketing Course

Now at just ₹ 599 ₹ 159963% off

Advance Excel Course
Advance Excel Course

Now at just ₹ 2499 ₹ 800069% off